फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन कार्य में बरती जा रही है अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में नवनिर्मित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन से जुड़े काम में गुणवत्ता की अनदेखी कर भारी अनियमितता बरतने पर विभाग के एसडीओ ने तत्काल प्रभाव से काम रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नांगल चौधरी में कृष्णावती नदी के किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन से जुड़े काम में ठेकेदार के खिलाफ निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने और तयशुदा मानकों को दरकिनार करने के आरोप लगाए जा रहे थे। मामले की जानकारी विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंची। मंगलवार को विभागीय एसडीओ अमित जैन ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य का बारीकी से मुआयना किया और खामियां उजागर होने के बाद तत्काल प्रभाव से काम रोकने के आदेश दिए। एसडीओ ने बताया कि उन्हें जानकारी मिलते ही मौका मुआयना किया और खामियां उजागर हुई है। उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि काम में लापरवाही और घटिया सामग्री लगाने के मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें