फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईपीएस दीपक जेवरिया देश के शीर्ष 100 पुलिस कप्तानों में शामिल

Thu, 13 Aug 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया को फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की देश के शीर्ष 100 पुलिस कप्तानों की सूची में जगह मिली है। उन्हें महेंद्रगढ़ में अपराध नियंत्रण और जनोन्मुख पुलिसिंग के लिए यह सम्मान दिया गया। यह राष्ट्रीय पहचान उनके कार्यकाल को मिली है।
विज्ञापन

दीपक जेवरिया हरियाणा कैडर के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उनका मूल्यांकन कानून व्यवस्था संभालने की क्षमता, अपराध नियंत्रण, नेतृत्व, त्वरित निर्णय और सत्यनिष्ठा जैसे मानकों पर किया गया। उन्होंने महेंद्रगढ़ में पुलिस कप्तान रहते हुए अपराध पर अंकुश लगाया। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने पर जोर दिया। अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह बनाया। उनके प्रयासों को जिले में याद किया जाता है।
झुंझुनूं जिले के रंवा गांव के मूल निवासी दीपक जेवरिया ने हिंदी माध्यम से यूपीएससी की तैयारी की। उन्होंने लगातार दो बार यूपीएससी में सफलता पाई। पहली बार उनका चयन भारतीय रक्षा लेखा सेवा में हुआ था। हरियाणा में वे पूर्व पुलिस उपायुक्त मानेसर, गुरुग्राम और वर्तमान में पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें