नारनौल। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर रविवार को दोपहर अचानक पुलिस लाइन पहुंच गए। वहां पर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों व उनके बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। यही नहीं उन्होंने वहां पर पुलिस कर्मियों के चार चालान भी किए तथा 16 हेलमेट खरीदकर पहनाएं।
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर रविवार दोपहर बाद अचानक पुलिस लाइन पहुंचे। वहां पर उन्होंने देखा कि कर्मचारी व उनके बच्चे बिना हेलमेट बाइक चला रहे हैं। इस पर उन्होंने वहां पर 20 बाइक रुकवाई। इसके बाद एसपी ने सबको यातायात के नियमों के बारे में बताया तथा कहा कि ये नियम सभी के लिए बराबर हैं। इसके बाद एसपी ने वहां पर 16 हेलमेट पुलिस कर्मियों से खरीदवाकर पहनाएं तथा चार पुलिस कर्मियों का चालान भी किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों व उनके बच्चों को आगे से हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने की नसीहत दी।