फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 साधकों ने की योग क्रियाएं

Wed, 22 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
योग दिवस पर किया योग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजकीय पीजी कालेज महेंद्रगढ़ के खेल मैदान में मंगलवार को द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम उमेद सिंह मोहन थे। एसडीएम ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लगभग दो हजार योग साधकों ने लगभग एक घंटा योग किया। योग करने वालों में अधिकारी, कर्मचारी, आंगनवाड़ी महिलाएं, अध्यापक, अधिवक्ता, विद्यार्थी तथा आमजन ने भाग लिया। एसडीएम उमेद सिंह मोहन व डीएसपी बिरम सिंह ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता अभियान की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम उमेद सिंह मोहन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2015 को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने के कार्य की शुरुआत की थी जिसमें 177 देशों ने योग कार्यक्रम आयोजित करके योग को अपनाया। मानव को पहला जन्म मां की कोख से व दूसरा अध्यात्म रूपी जन्म योग से मिलता है। डीएसपी बिरम सिंह ने कहा कि योगा एवं व्यायाम का नियमित अभ्यास करने वाले लोग शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मजबूत बन कर उन्नती का मार्ग प्रशस्त करते हैं इसलिए हर व्यक्ति को अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास करके करनी चाहिए।

योग करने में महिलाएं भी नहीं रही पीछे
योग दिवस पर महिलाएं भी पीछे नहीं रही। लगभग पांच सौ महिलाओं ने आसान, प्रणायम आदि क्रियाएं की। उनके साथ स्कूूली विद्यार्थियों तथा अधिकारियों ने योग किए। योग प्रशिक्षकों ने आसन, प्रणायाम, व्यायाम आदि क्रिया करवाई। इस क्रम में बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी योग क्रियाएं की।  
विज्ञापन


6500 योग और व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी
इस अवसर पर तहसीलदार दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा योग एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत प्रदेश के गांवों, कस्बों एवं शहरों में 6500 योग व व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी और सभी जिलों में योग विशेषज्ञों की नियुक्ति सहित प्रथम चरण में 1000 योग स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएंगे।

इस मौके पर नगरपालिका सचिव राजाराम, बीईओ बिजेंद्र सिंह श्योराण, सीडीपीओ दर्शनाराव, एसएचओ रणजीत सिंह, सिटी इंचार्ज गुलाब सिंह, ध्यान सिंह यादव, नगरपार्षदों रमेश बोहरा, डा. कृष्ण भिंडी, सुरेंद्र बंटी, कृष्णा जांगिड़ा, देवेंद्र सैनी सहित अनेकों अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा पंचायत समिति सतनाली चेयरपर्सन मोनिका, महेन्द्रगढ़ के चेयरमैन मंगल सिंह, एडवोकेट मदन सिंह शेखावत, ओपी यादव एडवोकेट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें