फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संस्कृत व्याकरण पर अंतरराष्ट्रीय ई-कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ की ओर से संस्कृत भाषा एवं व्याकरण शास्त्र पर सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ई-कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें भारत के 18 राज्यों और तीन देशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। मॉरीशस के प्रो. सत्यपाल सिंह भी इसमें भाग ले रहे हैं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने शुभकामनाएं दीं। 28 नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला में संधि, तिङंत और सुबंत प्रकरणों पर चर्चा होगी। पहले दिन डॉ. जयपाल शास्त्री ने संधि के स्वरूप, भेद और भाषा की शुद्धता में इसके महत्व पर व्याख्यान दिया। पीठाध्यक्ष डॉ. सुमन रानी ने संस्कृत व्याकरण को भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण आधार बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें