फोटो नंबर- 21हरीश, अंडर-14, वॉलीबॉल खिलाड़ी, मौखुता खेल नर्सरी
- फोटो : 1
नारनौल। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए रविवार को गांव में मोखुता वॉलीबॉल खेल नर्सरी में अंतर नर्सरी वॉलीबॉल महामुकाबला होगा। प्रधान धर्मपाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है।
अंडर-14 वर्ग में कारोली, धानोता, डेरोली जाट व मेजबान मोखुता की टीमें भाग लेंगी। वहीं अंडर-19 वर्ग में कारोली, धानोता, घाटाशेर, धौलेड़ा व मोखुता की टीमें मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि खेल उपनिदेशक, खेल विभाग हरियाणा सतबीर सिंह होंगे।
विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है और नॉकआउट मुकाबले से पहले खिलाड़ी खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे है।
बॉक्स
ग्रुप चरण में हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया जो खामियां रही उनको अभ्यास के दौरान दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है नॉकआउट मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।
-हरीश, खिलाड़ी, मौखुता खेल नर्सरी
बॉक्स
नॉकआउट मुकाबलों को लेकर उत्साह है, प्रतियोगिता से प्राप्त अनुभव जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में काम आएंगे।
-यश, वॉलीबॉल खिलाड़ी, डेरोली जाट खेल नर्सरी