फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : प्रो. नंदिता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के सहयोग से आयोजित 39वां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 उन्मुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 24 अगस्त से 2 सितंबर तक चले कार्यक्रम के समापन पर पंजाब विश्वविद्यालय की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिता शुक्ला सिंह मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने वेदों-उपनिषदों की ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा में उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन सिखाती है। प्रो. तनु गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सहयोगियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें