मंडी अटेली। भारतीय जनता पार्टी की बाछौद व अटेली मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पर हुई। जिसमें बूथ स्तर के चुनावों को करवाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। पर्यवेक्षक के रूप में राजेंद्र भारद्वाज व सुरेश शर्मा ने एक से पांच जनवरी तक बूथ स्तर की कमेटियों के चुनाव करवाने के बारे में दिशा निर्देश दिए।
कस्बे के बूथ कमेटी के चुनाव करवाने की जिम्मेदारी युवा नेता हिमांशु व शीशपाल सरपंच उनिंदा को दी। बैठक में निर्देश दिए गए कि 11 सदस्यीय बूथ स्तर की कमेटी होगी। जिसमें महिला, अनुसूचित जाति व युवा शामिल रहेंगे। पीएम मन की बात का प्रमुख भी बनाया जाएगा। बैठक में कर्मबीर खींची, राजपाल यादव, मुकेश कुमार, हिमांशु गोयल, प्रदीप सरपंच व मामन प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।