फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदाराें को डस्टबिन रखने के दिए निर्देश

Fri, 22 Aug 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-18अटल पार्क का निरीक्षण करते डीएमसी रणबीर सिंह। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर की सफाई व्यवस्था और रेवाड़ी रोड पर अटल पार्क का वीरवार सुबह नगर परिषद के डीएमसी रणबीर सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सुबह पहले सफाई का निरीक्षण करते हुए डिवाइडरों पर फेंकी गई गंदगी को देखा और उसे साफ करवाने के निर्देश देते हुए दुकानदारों को कूड़ा नहीं डालने के निर्देश दिए। साथ ही डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह रेवाड़ी रोड के अटल पार्क में पहुंचे। उसके अधूरे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उसमें खड़ी झाड़ियों को साफ कराने के आदेश दिए।

डीएमसी ने अटल पार्क के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने रेवाड़ी रोड पर अतिक्रमण का भी जायजा लिया। अतिक्रमण को लेकर डीएमसी ने बुधवार को नप के जेई विकास शर्मा को अतिक्रमण करने वालों के चालान काटने के आदेश दिए थे। इसके तहत मुख्य मार्गों पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। परिषद द्वारा चलाए गए अभियान के तहत दो दिनों में नौ दुकानदारों के करीब चार हजार रुपये के चालान किए गए। वहीं अन्य कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छाेड़ा गया। दूसरी ओर यातायात पुलिस ने भी सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन


नपा के दुकानदारों को सड़क से 10 फिट दूर सामान रखने तथा दुकान के आगे डस्टबिन रखने की हिदायत दी। शहर के महाबीर चौक से बस स्टैंड होते छलक नाले तक दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया है। अतिक्रमण के चलते इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
इसके अलावा बस स्टैंड के समीप दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के चलते बसों को बस स्टैंड में प्रवेश करने से परेशानी होती है। कई बार हादसा होने की भी आशंका बनी रहती है। नप की ओर से समय-समय पर इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जाता है।
विज्ञापन

डीएमसी सिंह का कहना है कि नप की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर में काफी दुकानदारों ने डस्टबिन नहीं रखा है। दुकानदार सड़क पर खुले में कूड़ा डालते हैं। यह किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें