नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय व अधिकार का राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने वीरवार को नारनौल शहर के राव का मोहल्ला में गत दिनों बिजली के करंट से घायल हुए परिजनों का उनके आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
गौरतलब है कि गत 30 दिसंबर को उनके घर के पास से गुजर रही बिजली लाइन के संपर्क में आने से करंट आ गया था। इससे संयोगिता पत्नी रामदेव तथा शीला पत्नी हरीश बुरी तरह घायल हो गई थी। राज्यमंत्री ने बिजली के करंट से घायलों का हालचाल जाना। इस मौके पर राज्यमंत्री ने उनके साथ पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ मोहम्मद अजहरुद्दीन को दो दिन के अंदर इस बड़ी लाइन को हटाकर केबल लगाने के निर्देश दिए।
-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।