फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हाईवे पर सफेद पट्टियां और संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो नंबर- 06हाइवे का निरीक्षण करते पुलिस व एनएचएआई अ​धिकारी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। सर्दियों में धुंध के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए थाना सदर प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर बसंत कुमार और कंस्ट्रक्शन इंचार्ज नीरज कौशिक के साथ बैठक की। इसमें नेशनल हाईवे पर सफेद पट्टियां स्पष्ट करने और जरूरी स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन हिस्सों में बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाने को भी कहा गया। जिला पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि धुंध में धीमी गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी रखें और लो-बीम व फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। अचानक ब्रेक लगाने और ओवरटेक करने से बचें। आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें