फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्टेशन से ताऊ देवीलाल चौक तक सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। स्थानीय लोगों ने रेलवे स्टेशन से ताऊ देवीलाल चौक तक सड़क मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है। नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान महावीर इस्लामपुरा ने कहा कि इस मार्ग पर तीन बैंक स्थित हैं और दिन-रात यात्रियों का आवागमन बना रहता है। शाम होते ही अंधेरा छा जाने से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। संतलाल ने कहा कि मार्ग के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें