फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जवानों को मुस्तैदी और फिटनेस के निर्देश

विज्ञापन
फोटो 2पुलिस लाइन में जनरल परेड का निरीक्षण करते आईपीएस वैशाख बागी।स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित जनरल परेड का आईपीएस वैशाख बागी व डीएसपी भारत भूषण ने निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों का टर्न आउट चेक किया और जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने व कड़ा अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल भी करवाई। परेड के उपरांत उपस्थित पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भीषण गर्मी के मद्देनजर सभी को अपना ध्यान रखने की सलाह दी। परेड के पश्चात उन्होंने डायल 112 ईआरवी वाहनों की गहन जांच की। उन्होंने गाड़ियों में मौजूद उपकरणों, किट और रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही, तैनात कर्मचारियों को गश्त व पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें