फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें संस्थान, अनदेखी बर्दाश्त नहीं : मीना परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने मंगलवार को पाली स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों संस्थानों की आंतरिक शिकायत समितियों (आईसीसी) की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन

मीना परमार ने कहा कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उन पर तुरंत कार्रवाई हो। शिकायतों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि गलत व्यवहार होने पर चुप न रहें और बिना किसी डर के अपनी बात रखें। मेहनत करें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी सहायता और महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि परेशानी होने पर संबंधित विभाग या महिला आयोग से संपर्क करें। छात्राओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन, पुलिस और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।
विज्ञापन

इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें कशिश ने पहला, खुशबू ने दूसरा और भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और कॉलेज के अधिकारी, शिक्षक तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें