फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पक्षियों के संरक्षण के लिए कृत्रिम घोंसले लगाएं

Mon, 06 May 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार द्वारा पक्षियों के संरक्षण के लिए कृत्रिम घोंसले लगाने का अभियान जूनियर टाइगर तुषार यादव और नव्या यादव द्वारा किया गया। क्लब के प्रधान राकेश यादव ने कहा कि कृत्रिम घोंसलों से विलुप्त हो रहे पक्षियों को आसरा मिलेगा। टाइगर क्लब द्वारा 200 से 250 कृत्रिम घोंसलों को पेड़ों पर लगाए जाने का प्रयास रहेगा। टाइगर क्लब परिवार द्वारा गर्मियों में पक्षियों के दाना और पीने के लिए पानी का इंतजाम भी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि गौरैया, कठफोड़ा, कबूतर, तोता, मैना आदि विलुप्त हो रहे पक्षियों के संरक्षण के लिए सभी मिलकर काम करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें