फोटो संख्या:51-रामलीला परिषद् प्रांगण में स्वर्गीय दयाशंकर तिवाड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित करते ग
महेंद्रगढ़। दयाशंकर तिवाड़ी की श्रद्धांजलि सभा रविवार को रामलीला परिषद प्रांगण में की गई। करीब 5 दशकों से रामलीला परिषद के विभिन्न पदों पर रहकर वर्तमान में संरक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले दयाशंकर तिवाड़ी की श्रद्धांजलि सभा में अनेक गणमान्य लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
महेंद्रगढ़ ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान, धोलपोश गोशाला के पूर्व प्रधान, हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य, रामलीला परिषद के निवर्तमान संरक्षक व मौदाश्रम के अध्यक्ष रहे दयाशंकर तिवाड़ी को श्रद्धासुमन किए गए। चेतन प्रकाश गौड़, अनिल कौशिक, घीसा राम सैनी, दिनकर बोहरा, सुशील बिढाट, मुकेश मेहता, नरेश चेयरमैन, बलवान फौजी ने वक्तव्य में दयाशंकर को समाज के प्रति समर्पण के लिए युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया। श्रद्धांजलि सभा में गिरीश कानोडिया, कैलाश चंद धरसू वाले, रामावतार शास्त्री, मुख्याध्यापक विजेंद्र सिंह, आनंद शर्मा, रामचंद्र जांगड़ा, सोहन टैनी, राजेंद्र पोपली, प्रवीण दीवान आदि मौजूद रहे।