फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यौन शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए किया प्रेरित

Sat, 24 Aug 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-11अटेली कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्त्रोत-संस्थान
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं व गतिविधियों का आयोजन किया गया। एकेडमिक व क्रिएटिव राइटिंग समिति हिंदी व अंग्रेजी अर्थशास्त्र विभाग द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

महिला अध्ययन व विकास प्रकोष्ठ, जेंडर स्टडीज समिति, ड्रामा क्लब व हिंदी विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक करवाया गया। इसका विषय यौन शोषण रहा। इसका उद्देश्य लोगों को इस विषय पर जागरूक करना व अपने आसपास हो रहे यौन शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना था। गृह विज्ञान विभाग व हॉबी क्लब के संयुक्त सौजन्य से एक दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन कर बच्चों को पेंटिंग की जानकारी दी गई। इस मौके पर सुनीता यादव ने बताया कि महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता व गतिविधियों का आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी कला को निखारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें