महेंद्रगढ़। मानवता और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के चारों पुत्रों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए हिंदुस्तान स्काउट गाइड व मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल ने बलिदान सप्ताह के तहत बालवीर शहीद तुम्हें सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाढोत के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण संदेश के साथ मनाया गया।
विद्यालय की उप प्राचार्या शालू शर्मा ने गुरु गोबिंद सिंह के चारों पुत्रों के बलिदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका त्याग देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। राजेश झाड़ली ने कहा कि नशे में वाहन नहीं चलाना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड जिला कोऑर्डिनेटर व मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम के सदस्य राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि हमें गुरु गोबिंद के परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता धूप सिंह, सुषमा, सतन सिंह, सुरेश कुमार, सुनील लांबा आदि मौजूद रहे।