फोटो 12सतीश यादव को पदोन्नति पर स्टार लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारी। ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव चंदपुरा निवासी इंस्पेक्टर सतीश यादव की सहायक कमांडेंट के पद पर पदोन्नति हुई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नई दिल्ली में उनके वरिष्ठ अधिकारी व साथियों ने नवनियुक्त सहायक कमांडेंट सतीश का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। पदोन्नति के बाद सतीश ने वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
सतीश यादव 12 फरवरी 1987 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओपन भर्ती में सिपाही के पद पर सिलेक्ट हुए थे। अगस्त 1991 में एएसआई, सितंबर 2005 में सब इंस्पेक्टर, मार्च 2017 में इंस्पेक्टर पद पर उनकी पदोन्नति हुई थी।
सतीश के पिता रोशन ने भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में देशहित में सेवाएं दी थीं। पिछले वर्ष नीमच मध्यप्रदेश में सतीश को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में ईमानदारी के साथ ड्यूटी करने पर राष्ट्रपति की तरफ से उत्कृष्ट सेवा पदक बल के महानिदेशक के द्वारा प्रदान किया गया था। संवाद