फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कपास-बाजरे की फसल का किया निरीक्षण

Fri, 22 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 2बाजरा की फसल का सर्वेक्षण करती संयुक्त सर्वेक्षण टीम।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय एवं राज्य कृषि विभाग के डीडीए डाॅ. देवेंद्र सिंह के सहयोग से संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मिर्जापुर बाछौद में कपास और बाजरा की फसल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राज्य कृषि विभाग से सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह, कृषि विकास अधिकारी डॉ. सुधीर यादव, फरीदाबाद से रीजनल इंचार्ज एवं उपनिदेशक डॉ. वंदना पांडेय के निर्देश पर सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत, सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी डाॅ. सूरज बरनवाल व सहायक वनस्पति संरक्षक अधिकारी डाॅ. केपी शर्मा की संयुक्त टीम ने पाया कि जिले में अभी कपास, बाजरा में कीट और अन्य रोगों का प्रभाव अपेक्षाकृत कम मिला। किसानों को सलाह दी की लगातार फसल के निगरानी करें। फसल के 60 दिन हो जाने पर 5 प्रतिशत एनएसकेई का छिड़काव करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें