फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने उप नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
उपनागरिक अस्पताल कनीना के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों से वार्तालाप करते एसडीएम रणबीर सिंह - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। एसडीएम रणबीर सिंह ने उप नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आइसोलेशन वार्ड से लेकर जांच कक्ष तक की गहनता से जांच की। चिकित्सकों से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमितों के लिए पूरी व्यवस्था रखें।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम कोरोना से लड़ाई के लिए तैयार है। आइसोलेशन वार्ड में जाने के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है। जिसका अन्य मरीजों, से कोई वास्ता नहीं होगा। जिसके चलते अन्य मरीजों को संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। अस्पताल में पर्याप्त संख्या में पीपीई किट मौजूद हैं। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में 16 बेड की व्यवस्था है। बाकी पहले फ्लोर पर तैयार हैं। पहले फ्लोर पर भी आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जा चुकी है। इस समय उप नागरिक अस्पताल के पास 24 ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद हैं। डीएवी कॉलेज में 150 बेड तैयार किए जा चुके हैं। जिसमें ग्राउंड फ्लोर और पहला फ्लोर दोनों शामिल है। ग्राउंड फ्लोर और पहले फ्लोर पर पंखे लाइट की व्यवस्था की जा चुकी है। उप नागरिक अस्पताल प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में 50 बेड तैयार कराए हैं। कोरोना के संदिग्ध मरीजों को देखने के लिए अलग से ओपीडी रूम भी बनाया गया है। अब तक कनीना में कोरोना के कुल 40 केस आए हैं। जिसमें 27 ठीक हो चुके हैं। सीएचसी सेहलंग में 25 बेड की व्यवस्था की गई है। सीएचसी के नए भवन में बिजली, पानी, आक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें