फोटो नंबर-04नाकों का निरीक्षण करते एसपी अर्श वर्मा। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर पुलिस पर्यवेक्षक एआर रेड्डी और व्यय पर्यवेक्षक आशीष ने वीरवार देर शाम पुलिस अधिकारियों और सीएपीएफ के अधिकारियों के साथ अटेली क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बॉर्डर नाकों को भी चेक किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था के लिए बनाई गई रणनीति के संबंध में पुलिस के सभी अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही पुलिस पर्यवेक्षक ने आमजन से बातचीत भी की।
चुनाव के मद्देनजर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही। कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि किसी प्रकार की अफवाहों में आकर प्रदर्शन न करें।