फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यय पर्यवेक्षक ने किया उम्मीदवारों के खर्च रजिस्टर को देखा

Sat, 21 Sep 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। व्यय पर्यवेक्षक आशीष सैनी ने शुक्रवार को स्थानीय पंचायत भवन में हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में इस बार जिला महेंद्रगढ़ के सभी चारों विधानसभा क्षेत्र से 37 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अपना खर्च रजिस्टर व्यय पर्यवेक्षक के सामने प्रस्तुत नहीं किया, उनका संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।
इस बार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से एक प्रत्याशी के लिए खर्च सीमा 40 लाख रुपये रखी गई है। प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब किताब रखने के लिए व्यय टीम निर्धारित समय पर उनके खर्च रजिस्टर का निरीक्षण करती है। अगर कोई प्रत्याशी नोटिस देने के बाद भी खर्च रजिस्टर को प्रस्तुत नहीं करता है तो चुनाव आयोग की ओर से उसे अगले चुनाव के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन


व्यय पर्यवेक्षक ने बताया कि उम्मीदवारों के खर्चे पर नजर रखने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं जो लगातार उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार सहित तमाम प्रकार के खर्चों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें