फोटो संख्या:71- जीजीपीएस कनीना मंडी में स्कूल का निरीक्षण करती टीम--स्रोत--संवाद
कनीना। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत मंगलवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना की टीम ने कनीना मंडी में स्थित कन्या प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया। इसमें बीमार तीन बच्चों को जिला नारनौल अस्पताल में रेफर किया गया है। इसके बाद स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनको विभिन्न बीमारियों से दूर रहने की सलाह दी।
डॉ. निकिता शर्मा ने बताया कि भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम के तहत स्कूलों में तथा 0 से 18 साल तक के सभी बच्चों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाती है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कुछ बच्चों को खून की कमी मिली व कुछ को सोरायसिस जैसी बीमारी से ग्रस्त पाया गया। तीन बच्चों को जिला नारनौल अस्पताल में रेफर किया गया है ताकि वहां पर निशुल्क इलाज मिल सके। डॉ. निकिता शर्मा ने कहा कि खाना खाने से पहले और वॉशरूम जाने के बाद भी साबुन से हाथ साफ करने चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जी, दूध, अंडे, दही, पनीर आदि खाने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ. विनय शर्मा, राजकुमार फार्मासिस्ट, सुनीता देवी एएनएम के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा।