फोटो 3कपास की फसल में गुलाबी सुंडी की जांच करते कृषि अधिकारी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। हरियाणा के कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृषि (डीडीए) देवेंद्र सिंह ने नारनौल में कपास उत्पादक किसानों को गुलाबी सुंडी के संभावित प्रकोप से फसल को बचाने के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि फसल का नियमित निरीक्षण करें। ताकि गुलाबी सुंडी के शुरुआती लक्षणों को समय पर पहचाना जा सके। उन्होंने बताया कि यदि कीट का प्रकोप बढ़ जाता है, तो किसानों को केवल कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुशंसित कीटनाशकों का ही छिड़काव करना चाहिए। मनमाने ढंग से कीटनाशकों का प्रयोग न केवल अप्रभावी हो सकता है, बल्कि फसल और पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हो सकता है। संवाद