फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: किसानों के हक में इनेलो ने मंडी में दिया धरना, किसान कष्ट निवारण केंद्र किया स्थापित

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ अनाज मंडी में किसानों व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करती इनेलो नेत्री शीला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला राठी ने पार्टी नेताओं के साथ बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित किया। उन्होंने पोर्टल की तकनीकी खामियों और बायोमीट्रिक प्रक्रिया लागू करने से किसानों को परेशानियां होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीरवार को अनाज मंडी में एकत्रित होकर सरकार की ओर से लागू किए जा रहे नए नियमों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने बायोमीट्रिक प्रक्रिया को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। शीला राठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों पर इतनी कठोर शर्तें थोप दी हैं जो अब किसानों के लिए जी का जंजाल बन गई हैं।
पहले तो बीजेपी सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए किसानों से अनेक प्रकार के कागज लिए। फिर गेट पास के लिए ट्रैक्टर और ट्रॉली पर नंबर और बायोमीट्रिक सत्यापन की शर्त लगाई जिसमें से कुछ नियमों को इनेलो के दबाव में हटा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आसौदा की अनाज मंडी में भी इनेलो धरना प्रदर्शन करेगी। मौके पर इनेलो किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र दलाल, हलकाध्यक्ष योगेंद्र राठी, धर्मबीर फौजी, रामनिवास सैनी, राजबीर परनाला, जय सिंह गिधालिया, सूबेदार दयानंद, अशोक परनाला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें