फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : जल्द ही शहर के डिवाइडर दिखेंगे हरे-भरे

विज्ञापन
शहर में बने डिवाइडरों में पौधे लगाने के लिए हटाई गई मिट्टी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जल्द ही सड़कों के बीच हरियाली नजर आएगी। नगर परिषद ने सिंघाना रोड से बस स्टैंड तक सड़क के बीच बने डिवाइडर पर पौधे लगाने की योजना बनाई है। इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे राहगीरों को छाया तो मिलेगी ही, धूल से भी राहत मिलेगी। प्रदूषण में भी कमी आएगी। डिवाइडर पर पौधे होने से रात में वाहन चालकों को आवागमन करने पर सुविधा होगी।
विज्ञापन

शहर के सिंघाना रोड से बस स्टैंड रेवाड़ी रोड तक डिवाइडर बनाने के बाद से इसे व्यवस्थित करने पर ध्यान नहीं दिया गया था। डिवाइडर पर टाइल्स नहीं लगाई गई थी। इसकी वजह से इन आधे-अधूरे डिवाइडरों के ऊपर घास व झाड़ियां पनप गई है। हालांकि कुछ सामाजिक संस्थाओं ने इनके ऊपर पौधे लगाए गए थे, लेकिन नियमित देखभाल के अभाव में वे भी नष्ट हो गए हैं। अब नगर परिषद ने डिवाइडर की सुध लेते हुए इनके बीच नये सिरे से पौधे लगाने की योजना तैयार की है। नगर परिषद ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिवाइडरों पर की पुरानी मिट्टी हटाई गई है ताकि इनके बीचोंबीच हरे भरे पौधे लगाए जा सकें।
प्रदूषण में आएगी कमी, मिलेगी राहत
डिवाइडर पर पौधे लगाने का मुख्य मकसद शहर में वाहनों के कारण बढ़ते प्रदूषण स्तर का कम करना है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से शहर में वाहनों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। शहर के महावीर चौक पर जाम की स्थिति बनना आम बात हो गई है। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते शहर की वायु प्रदूषित होने लगी है। इस प्रकार डिवाइडर पर पौधे लगाकर हरा-भरा बनाने से निश्चित रूप से वाहनों से निकलने वाली जहरीले धुएं से काफी हद राहत मिलेगी। साथ ही डिवाइडरों पर पौधे लगने से उनकी सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

वर्जन -
शहर के सिंघाना रोड से बस स्टैंड रेवाड़ी रोड तक बने डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए डिवाडइर की पुरानी मिट्टी को हटाई गई है। जल्द ही पौधे लगाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा। पौधे लगने से डिवाइडरों की सुंदरता बढ़ेगी।-अनिल कुमार, एमई नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें