फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों को गुड और बैड टच की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बापड़ोली की राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मंजूषा और उनकी टीम ने बच्चों को जागरूक किया। टीम ने छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में बताया। साथ ही महिलाओं से जुड़े कानूनों, कानूनी संरक्षण और अधिकारों से अवगत कराते हुए जागरूक किया। छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए गए। सुरक्षा के लिए दुपट्टा, पेन, हैंडबैग और उनके पास उपलब्ध अन्य वस्तुओं जैसी चीजों का उपयोग कैसे करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें