फोटो 12कार्यक्रम में मौजूद आयोजक। विभाग
नारनौल। भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी के तत्वाधान में चल रहे पांच दिवसीय जूनियर रेड क्रॉस प्रशिक्षण की कड़ी में शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। चेयरपर्सन सुरेश यादव ने विभिन्न कार्यों की सराहना की। कैंप प्रभारी व सेंट जॉन एम्बुलेंस डिवीजनल कमांडर टेकचंद यादव ने नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे में जानकारी दी और इन पर प्रतिज्ञा भी दिलवाई। इस मौके पर अधिवक्ता गिरी बाला ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच, महिला हेल्पलाइन नंबर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। संवाद