फोटो 03 यजमान का स्मृति चिह्न देते मंडल सदस्य। संस्थ
नारनौल।श्री श्याम आस्था मंडल का साप्ताहिक संकीर्तन चांदूवाड़ा पंचमुखी हनुमान मंदिर में किया गया। मंडल उप प्रधान मनोज वालिया ने बताया कि आचार्य प्रदीप कौशिक ने मुख्य यजमान दिनेश यादव से परिवार सहित मंत्रोच्चार के बाद बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करवाई। उसके बाद सुनील कुमार ने गणेश वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगेंद्र शर्मा ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है, संजय गोयल ने मोर छड़ी लहराई रे, महेश मस्ताना ने पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के कृष्ण मुरारी भजन सुना कर वातावरण श्याममय बना दिया और अनिल लक्खा ने बाबा की धमाल सुना कर सबको नाचने पर विवश कर दिया। संवाद