फोटो संख्या:74- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में महाशय नंदराम वैद्य के चित्र पर पुष्प अर्पित करत
महेंद्रगढ़। बुधवार को गांव सिसोठ के उप स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण शिविर लगाया गया। कम्यूनिटी स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राहुल चौपड़ा, स्वास्थ्य कर्मी बिजेंद्र सिंह, स्नेह लता ने गर्भवतियों और बच्चों का टीकाकरण किया। इसके साथ-साथ एनीमिया मुक्त भारत, एनसीडी, एएनसी, टीकाकरण के महत्व, निमोनिया, टीबी से बचाव व नशे के दुष्प्रभाव बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. राहुल चौपड़ा, एएनएम स्नेह ने बताया कि गर्भावस्था का पता चलते ही 10 सप्ताह से पहले ही आंगनवाड़ी व उप स्वास्थ्य केंद्र में अपना पंजीकरण करवाएं। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर गीता, पुष्पा, सुमन, आशा वर्कर कृष्णा देवी, संतोष देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही। संवाद