फोटो नंबर- 26छात्राओं को जानकारी देती महिला थाना पुलिस की टीम। संवाद
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के एक दल को महिला थाना पुलिस द्वारा पुलिस के कार्य, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
महिला थाना प्रबंधक मंजूषा ने बताया कि छात्राओं को महिला सुरक्षा के मद्देनजर आपातकालीन सहायता और अन्य कानूनी जानकारी दी जा रही है। वहीं छात्राओं को महिला थाना के काम काज के बारे में भी बताया जा रहा है। दुर्गा शक्ति इंचार्ज मीनाक्षी ने बताया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर दुर्गा शक्ति टीम द्वारा लगातार गश्त की जाती है।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत छेड़खानी के मामलों और मनचलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर महिला थाना और दुर्गा शक्ति टीम व छात्राएं उपस्थित रही। संवाद