फोटो 15सीनियर सिटीजन होम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीजेएम। विभाग
नारनौल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने सोमवार को नसीबपुर स्थित सीनियर सिटीजन होम, माधव नशा मुक्ति केंद्र व बाल भवन नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास केंद्र का दौरा किया। सीजेएम नीलम कुमारी ने सीनियर सिटीजन होम के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के रहन-सहन और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि बुजुर्ग समाज के अनुभव का स्तंभ हैं। नशा मुक्ति केंद्र एवं पुनर्वास केंद्र में उपचाराधीन युवाओं से बातचीत की और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया का जायजा लिया। संवाद