फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रंगोली प्रतियोगिता में इंदु और निकिता की टीम अव्वल

Thu, 26 Sep 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- जांट गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते हकेंवि के विद्यार्थी --स्रोत-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग और स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेज द्वारा बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में इंदु और निकिता की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्ट की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए विभाग के विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर शोध अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।

फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य सेवा और महामारी की स्थिति में फार्मासिस्ट के योगदान के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम फार्मासिस्ट्स-मीटिंग ग्लोबल हेल्थ नीडस है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फार्मास्युटिकल साइंसेज के विद्यार्थियों इंदु परिहार, राजन, शारदा, दिशांत, अब्दुल्ला, चित्रांशु, परवेश, यशोदा द्वारा विश्वविद्यालय के नशा उन्मूलन सेल के सहयोग से मंगलवार को जांट गांव में नशामुक्त भारत अभियान और अंगदान पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक के माध्यम के आमजन को जागरूक किया। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अंगदान के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में इंदु और निकिता की टीम प्रथम, रसना और निकिता द्वितीय और दीक्षा, इशिता,अमानत, तापसी सरकार तृतीय रही। प्रतियोगिता में गणित विभाग के सहआचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. रवि कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. अंतरेश कुमार व प्रो. पवन कुमार मौर्य सहित भारी संख्या में विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें