फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑन ड्यूटी भारतीय नौसेना के जवान रविकांत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
फोटो संख्या:78- गांव गाहड़ा में भारतीय नौसेना के जवान रविकांत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदा
विज्ञापन
कनीना। गांव गाहड़ा निवासी भारतीय नौसेना के जवान रविकांत का ड्यूटी के दौरान निधन होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गांव की गलियां भारत माता की जय और रविकांत अमर रहें के नारों से गूंज उठीं। अनेक नम आंखों ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

29 वर्षीय रविकांत भारतीय नौसेना में एल कॉम (टीईएल) लीडिंग कम्युनिकेशन (टेलीग्राफिस्ट) के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2016 में उन्होंने भारतीय नौसेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। वर्तमान में उनकी तैनाती मुंबई में थी जहां ड्यूटी के दौरान उनका अज्ञात कारणों के चलते निधन हो गया।
सरपंच प्रतिनिधि श्रीपाल यादव ने बताया कि रविकांत का विवाह वर्ष 2023 में हुआ था और उनकी पत्नी मुंबई में उनके साथ ही रहती थी। कुछ समय पहले ही उनका तबादला दिल्ली से मुंबई हुआ था। अंतिम बार वह सरसों की कटाई के समय छुट्टी पर गांव आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने पिता के साथ खेतों में सरसों की कटाई करवाई और परिवार के साथ समय बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह उनकी गांव की आखिरी मुलाकात होगी।
रविकांत अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी बहन सुषमा चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। बेटे के निधन से पिता जगदीश और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने बताया कि रविकांत बेहद शांत, विनम्र, अनुशासित और मिलनसार स्वभाव के थे। वह हमेशा देश सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानते थे।
भारतीय नौसेना के अधिकारियों की मौजूदगी में रविकांत का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नेवी से आए लेफ्टिनेंट कमांडर विवेक राय के निर्देशन में सैन्य परंपराओं के अनुसार अंतिम विदाई दी गई। रविकांत को उनके चचेरे भाई सुधीर ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निजी सचिव गोविंद गोस्वामी, जेपी कोटिया मार्केट कमेटी अध्यक्ष, सदर थाना प्रभारी सब निरीक्षक रविंद्र सिंह, आरडी शास्त्री, सुरेंद्र यादव, राज यादव, सूरत सिंह, रामनिवास यादव, अजय यादव, उमेश यादव, तेजिंद्र यादव सहित अनेक ग्रामीणों और नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

फोटो संख्या:78- गांव गाहड़ा में भारतीय नौसेना के जवान रविकांत को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें