फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वतंत्रता दिवस आज, अलर्ट पर पुलिस, 9 बजे होगा ध्वजारोहण

Mon, 14 Aug 2023 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
आईटीआई मैदान में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मंच के पास रंगोली बनाती म
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को आईटीआई परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल मुख्यातिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन की सभी तैयारी पूर्ण हो चुका है। जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर के प्रमुख नाकों पर पुलिस को तैनात किया गया है। आईटीआई परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. बनवारी लाल सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान मार्चपास्ट, सामूहिक पीटी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पूरे आईटीआई परिसर व स्टेज को सजा दिया गया है। वहीं कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार होटल, रेस्टोरेंट की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही बिना नंबर वाले वाहनों की भी लगातार चेकिंग के निर्देश दिए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि उत्पन्न ना हो। समारोह स्थल में व्यापक तौर पर प्रबंध करते हुए चारों तरफ दंगा निरोधक यंत्रों सहित जवान तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।सभी थाना प्रबंधकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु, भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त पड़ताल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा उन्हें निर्देशित किया गया कि अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल
मुख्यातिथि का आगमन-8:58 बजे
राष्ट्रीय ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय धुन- 9 से 9:02 बजे
परेड निरीक्षण-9:02 से 9:15 बजे
मुख्यातिथि का भाषण-9:15 से 9:30 बजे
मार्च पोस्ट- 9:30 से 9:40 बजे
सामूहिक पीटी प्रदर्शन- 9:40 से 9:50 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम- 9:50 से 10:40
पुरस्कार वितरण-10:40 से 10:50
राष्ट्रगान-10:50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें