फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल की समस्या होने से लोग में बढ़ रहा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव धनौंदा में पिछले काफी समय से हरिजन बस्ती में पेयजल समस्या चल रही है, जिसके चलते ग्रामीणों में काफी रोष पनप रहा है। गांव के निवासी किशोरी लाल, धर्मपाल सिंह, लालाराम, सुनीता देवी, पप्पू, कैलाश चंद, लीलाराम, अभय सिंह, फूल सिंह, मोर सिंह, हनुमान सिंह, फूल सिंह, पंकज कुमार, जगरूप सिंह, पवन कुमार आदि का कहना है कि सांसद धर्मवीर की ओर जन संवाद कार्यक्रम गांव-गांव में किए गए थे। गांव धनौंदा में पहुंचने पर सांसद ने हरिजन बस्ती में पानी पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन यह वादा अब सरकारी कर्मचारियों की वजह से ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं, जिसके कारण हरिजन बस्ती के लोग पेयजल समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं। लोगों का यह कहना है कि सांसद की ओर से हर घर तक पेयजल पहुंचने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। बताया जाता है कि सांसद की ओर से अधिकारियों को आदेश दिए गए थे कि इस लाइन को नियम अनुसार पहुंचाने का कार्य किया जाए, लेकिन यह कार्य भी अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा है कि इस पेयजल समस्या को तत्काल प्रभाव से दूर करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें