नारनौल। नारनौल में राजस्थान से अवैध मादक पदार्थ लाकर बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि श्याम कॉलोनी निवासी नीरज राजस्थान से अवैध मादक पदार्थ लेकर आया है, अगर तत्काल छापेमारी की जाए तो गिरफ्तार किया जा सकता है, जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। पुलिस कड़ियावाला मंदिर के पीछे कोजिंदा रोड के नजदीक गली के अंदर पहुंची तो एक गाड़ी खड़ी हुई थी। जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने गाड़ी की तलाशी ली तो 2 पैकेट सुल्फा मिला, जिसके बाद मादक पदार्थ का वजन किया तो 1 किलो 20 ग्राम मिला।