फोटो संख्या:-54 देवीलाल सैनी---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में अमरूद की आवक और मांग दोनों में तेजी देखने को मिल रही है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 25 क्विंटल अमरूद बिक रहा है। विटामिन-सी से भरपूर अमरूद सर्दियों में लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
सब्जी मंडी व रेहड़ियों पर 100 रुपये के डेढ़ किलो के हिसाब से अमरूद बिक रहे है। सब्जी मंडी में उपलब्ध अमरूद मुख्य रूप से राजस्थान और महाराष्ट्र से मंगवाया जा रहा है।
ग्राहकों का कहना है कि अमरूद न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसी वजह से वे अन्य फलों की तुलना में अमरूद को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। सब्जी मंडी में अमरूद का कारोबार इन दिनों अच्छा चल रहा है।
बॉक्स
सर्दी के मौसम में लोग अमरूद को स्वास्थ्यवर्धक फल मानकर अधिक मात्रा में खरीद रहे हैं। खासतौर पर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अमरूद को अपनी दैनिक खुराक में शामिल कर रहे हैं। -देवीलाल सैनी, दुकानदार
बॉक्स
यदि मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले दिनों में अमरूद की आवक और बढ़ सकती है। हालांकि परिवहन खर्च और बाहरी राज्यों से आपूर्ति होने के कारण दामों में ज्यादा गिरावट की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है। अब की बार अमरूद का कारोबार अच्छा हो रहा है।-संजय सैनी, दुकानदार
फोटो संख्या:-54 देवीलाल सैनी---संवाद