फोटो 08 स्कूल की अधूरी पड़ी चहारदीवारी। ग्रामीण
मंडी अटेली। गांव गोकलपुर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में अधूरी चहारदीवारी के चलते स्कूल परिसर में असामाजिक गतिविधियों का मामले बढ़ने लगे हैं। विद्यालय प्रशासन की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत देकर जल्द समाधान की मांग की गई है।
शिकायत पत्र के अनुसार स्कूल की चहारदीवारी लंबे समय से अधूरी पड़ी है। विद्यालय प्रबंधन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चहारदीवारी निर्माण के लिए पहले भी विभाग को अवगत कराया जा चुका है और बजट की मांग की गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्कूल प्रशासन ने मांग की है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए और परिसर में हो रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी और ग्राम पंचायत को भी सूचना प्रेषित की गई है।