फोटो संख्या:60- श्री रामलीला परिषद में नए भवन का उद्घाटन करते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिला
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद के मुख्य मंच के दाईं तरफ बने नए भवन का उद्घाटन पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने संतों के सानिध्य में किया। कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा, प्रबंधक अतुल दीवान, कोषाध्यक्ष राजेश लावणिया ने बताया कि नगर की प्राचीनतम संस्था श्री रामलीला परिषद के प्रांगण में दो कमरे, एक हॉल और शौचालय का निर्माण समाजसेवी नवीन गोयल पंसारी ने करवाया, जिसका उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्री रामलीला परिषद के प्रधान दिनकर बोहरा ने की। पंडित केशव शर्मा ने मंत्रोच्चरण के साथ पूजन करवाया। उसके बाद नए भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में महंत शक्तिनाथ सिसोठ धाम, योगी वचनाईनाथ पथरवा, बाबा इतवारगिरी महेंद्रगढ का कार्यक्रम में सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि और नवभवन निर्माणकर्ता नवीन गोयल समाजसेवी का स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
परिषद परिवार की तरफ से कार्यकारी प्रधान अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश लावणिया ने मंच के माध्यम से सभी आगंतुकों का स्वागत किया। रामबिलास शर्मा ने कहा कि दान और धर्म सनातन का आधार हैं। इस प्रकार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में लगाया गया धन कई गुना प्रतिफल देता है। सभी लोगों को समाज हित के लिए दान करना चाहिए। समाज के प्रति हमारे उत्तरदायित्व की जिम्मेदारी हम सबको समझनी चाहिए। नवीन गोयल समाज के लिए एक मिसाल है। नवीन गोयल द्वारा पूर्व में भी एक वातानुकूलित कमरे का निर्माण परिषद प्रांगण में अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में करवाया हुआ है। इस अवसर पर चेतन प्रकाश गौड़, सुधीर दीवान, सुभाष अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रमेश कौशिक, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, विवेक खैरवाल, डाॅ. तरुण यादव, मयंक लावणिया, सुशील बिढ़ाट, नरेश जोशी, सूर्यप्रकाश कौशिक, विष्णु सोनी, दलीप गोस्वामी, रामचंद्र जांगड़ा, राजेंद्र पोपली, अनिल सेठ, प्रमोद शास्त्री, सुरेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।