फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने गांव बास में किया 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने बुधवार को अटेली के गांव बास में 75 लाख रुपये के छह विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें पांच गलियां व एक बोर शामिल है। इसके अलावा दो लाख रुपये जिम के लिए दिए।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व सीएम मनोहर लाल के मार्गदर्शन में काफी विकास हुए हैं। किसानों, भूतपूर्व सरपंचों समेत अन्य को पेंशन देकर सम्मान करना सरकार की नेक नीति व नीयत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की मजबूत सड़क तंत्र एक मिसाल बनी हुई है। गांव की गलियों को पक्का तथा एक गांव से यादव ने कहा कि सरकार ने योग्यता के आधार पर बिना सिफारिश व बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां प्रदान की हैं जो युवाओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर अटेली पंचायत समिति चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद यादव, बलवंत सिंह यादव, बुधराम, दलबीर दुग्गल, मोहन सिंह, सीताराम, अमर सिंह, झब्बू राम, संजय गोयल, जगमोहन, अनिल, बाबूलाल, जोगेंद्र, मान सिंह, लाल सिंह, राजेश, सौरभ भारद्वाज, संदीप चौहान, कृष्ण व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें