नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में मंगलवार को नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने पौधरोपण कर ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पंजाब नेशनल बैंक मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि जीवन में समय प्रबंधन का विशेष महत्व है, जिसे आप अपने जीवन में अपनाकर नई बुलंदियों को छू सकते हैं। संस्थान की ओर से जीवन में स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगारोन्मुखी कोर्सों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल ने बताया कि संस्थान द्वारा सभी प्रतिभागियों को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी जीविकोपार्जन में अहम भूमिका निभाता है। इस मौके पर स्टाफ सदस्य संकाय कुलदीप सिंह, स्नेहलता शर्मा, कृष्ण कुमार, हरीश चंद्र व सुभाष बेसरवाडिया मौजूद रहे।