कनीना। नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे घर-घर नशा मुक्त अभियान व नया सवेरा मुहिम के तहत गठित विशेष पुलिस टीम ने मंगलवार को कनीना उपमंडल के गांव कैमला का दौरा किया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गांव के पार्क में किया गया। निरीक्षक शारदा देवी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम ने उन्हें डायल 112 सेवा और ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरपंच डिंपल सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद