फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाटू श्याम जन्मोत्सव को देखते हुए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Thu, 23 Nov 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। देवउठनी एकादशी पर खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा वीरवार को जयपुर-नारनौल-जयपुर एवं रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार गाड़ी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल स्पेशल रेल सेवा 01 ट्रिप जयपुर से 10.40 बजे रवाना हुई, जोकि 14.05 बजे नारनौल पहुंची। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 नारनौल-जयपुर स्पेशल रेल सेवा नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंची। उक्त गाड़ियाें का ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, गोविंदगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव हुआ। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेल सेवा 01 ट्रिप रेवाड़ी से 11 बजे रवाना होकर 14.20 बजे रींगस पहुंची। वहीं गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 01 ट्रिप रींगस से 15 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें