फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा संसद में विद्यार्थियों ने अग्निवीर योजना और महंगाई के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में युवा संसद प्रतियोगिता में हिस्
विज्ञापन
कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में मंडल स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम-2026 आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाकर संसदीय कार्यप्रणाली का अभ्यास किया। युवा सांसदों ने महंगाई, साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

महंगाई पर सत्ता पक्ष ने एक वर्ष में इसे नियंत्रित करने के प्रयासों का आश्वासन दिया। एसआईआर पर कानून मंत्री की भूमिका निभा रहे विद्यार्थी ने इसे मतदाता सूची को पारदर्शी व अद्यतन बनाने की निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र प्रक्रिया बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुनील खुडानिया ने की। डॉ. संजय कुमार पर्यवेक्षक तथा विनोद नापा और अमित काजल निर्णायक रहे। डॉ. राकेश कुमार और डाइट महेंद्रगढ़ से अरुण कुमार भी मौजूद रहे। प्राचार्य विनोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

बबरूवाहन वोहरा, रमेश कुमार, आर्य समाज प्रधान रघुवीर सिंह और प्रवक्ता निहाल सिंह सहित शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं, तर्क और सवाल पूछने का व्यावहारिक अनुभव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें