बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ के दौरान नंदगांव भिवानी व स्पार्टन क्लब महेंद्रगढ़ के बीच टॉस करवाते
महेंद्रगढ़। बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में मंगलवार को सातवें ग्रुप के मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में नंदगांव भिवानी व स्पार्टन क्लब महेंद्रगढ़ की टीमें आमने-सामने हुई। महेंद्रगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में महेंद्रगढ़ की टीम ने 9 विकेट खोकर 69 रन बनाए। नंदगांव भिवानी की टीम ने 3.4 ओवर में बिना विकेट खोकर 75 रन बनाए। नंदगांव भिवानी की टीम ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच रहे अनमोल शर्मा ने 9 गेंदों में 31 रन बनाए।
दूसरा मुकाबला एसएससीए बोहना फतेहाबाद व नंदगांव भिवानी के बीच हुआ। फतेहाबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारत 12 ओवरों में फतेहाबाद ने 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए। नंदगांव भिवानी की टीम ने 11 ओवर में 5 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह होंगे मुकाबले
क्रिकेट प्रबंधक बिरेंद्र सिंह तंवर, राजेश गोयल व संदीप फौजी ने बताया कि बुधवार को अजय मेरठ, गुलिया क्रिकेट एकेडमी, गोपाल एकेडमी गुरूग्राम व कुलदीप नंदगांव की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। वीरवार से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। वहीं फाइनल मुकाबला चार फरवरी को होगा। उन्हाेंने बताया कि गुरू द्रौणाचार्य क्रिकेट एकेडमी गुरूग्राम, हैरिकेन चरखी दादरी, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढांसा बोर्डर, सैग्नो जयपुर, जीएसडी मुंबई व एमपीएस ग्रेटर नोएडा की टीमें दो-दो मुकाबले जीत क्वार्टर फाइन में प्रवेश कर चुकी हैं।