फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 200 मी. दौड़ में गौरव और स्नेहा ने जीता पहला स्थान

विज्ञापन
फोटो नंबर-12खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता विद्या​र्थियों को पुरस्कृत करते अति​थि। स्रोत- संस
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर लड़कों की दौड़ में गौरव सिंह ने प्रथम, पंकज ने द्वितीय और योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में पंकज प्रथम, यशदेव द्वितीय और पंकज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

200 मीटर लड़कियों की दौड़ में स्नेहा ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में सपना प्रथम, पूजा द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को नारनौल की डीएसपी डॉ. कविता ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के अलावा हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

खेल प्रभारी प्रीति यादव की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. हंसराज और शिवरतन ने सहयोग दिया। मंच संचालन डॉ. अजय यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें