फोटो संख्या:72 शेक्सपियर डे के अवसर पर हकेवि में आयोजित कार्यक्रम में नाटक मंचन का दृश्य --स्रा
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के अंग्रेजी और विदेशी भाषा विभाग द्वारा सोमवार को शेक्सपियर दिवस मनाया गया। समारोह में सुरभि का एक गीत, रीतू और खुशबू का एकांत भाषण और फातिमा और पूजा का सॉनेट पाठ शामिल रहा। शेक्सपियर पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी में मुकेश, अभिषेक और गौतम की टीम ने जीत हासिल की। इसी तरह ट्रेजर हंट में भावना, रफी और प्रिया ने बाजी मारी।
हिंदी विभाग के विद्यार्थी रॉबिन ने प्रसिद्ध सॉनेट 130 का हिंदी संस्करण सभी के समक्ष सुनाया। आयोजन में विद्यार्थियों ने मर्चेंट ऑफ वेनिस से अदालत के दृश्य, एज यू लाइक इट से वन दृश्य और मैकबेथ से गेट पर दस्तक दृश्य और जूलियस सीजर से ब्रूटस और मार्क एंटनी द्वारा अक्सर उद्धृत भाषणों का भी मंचन किया।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने आयोजन में जुटे विद्यार्थियों व शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय के स्तर पर इस तरह से कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों की अभिनय क्षमता व प्रस्तुति कौशल का विकास हो। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. स्नेहसता एवं संचालन सुप्रिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में एलिजाबेथन नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश, डॉ. अभिरंजन, डॉ. सुदीप, डॉ. पिंकी, डॉ. उषा, डॉ. राजपाल, डॉ. किरण, डॉ. सुमन, डॉ. नीरज सहित भारी संख्या में विद्यार्थी, शोधार्थी उपस्थित रहे।
फोटो संख्या:72 शेक्सपियर डे के अवसर पर हकेवि में आयोजित कार्यक्रम में नाटक मंचन का दृश्य --स्रा