महेंद्रगढ़। नए साल में युवाओं के चेहरे पर अलग ही खुशी है और अब सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद कायम किए हुए हैं। नए साल में युवाओं ने मन लगाकर पढ़ने का संकल्प लिया और इस साल परिजनों को सफलता की इबारत लिखने का विश्वास दिलाया है।
वहीं, प्राचार्यों ने नए साल में विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं में विस्तार करने का संकल्प लिया है। इसके लिए प्रक्रिया को तेज करेंगे और जल्द ही विद्यार्थियों को कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
युवाओं व प्राचार्यों से नए साल का संकल्प
बॉक्स
फिलहाल सरकारी नौकरी पाना ही मेरा लक्ष्य है। इसके लिए मैं अब पूरी तैयारी करूंगी और अपने माता-पिता का नाम रोशन करूंगी। अपने लक्ष्य के लिए कड़ी मेहनत करेगी।-मुस्कान, महेंद्रगढ़
बॉक्स
इस साल में पढ़ाई करने के लिए मैंने तीन घंटे बढ़ाएं हैं और अब सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करूंगी ताकि मुझे इस साल नौकरी में सफलता हासिल हो सके। -सुहानी, डेहरोली अहीर
बॉक्स
एमटीएस की नौकरी पाने के लिए दो साल से तैयारी कर रही हूं लेकिन इस साल नौकरी पाने के लिए मैंने विशेष ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है और इसमें कामयाब होना ही मेरा संकल्प है। -नीतू, महेंद्रगढ़
बॉक्स
नर्सिंग ऑफिसर के लिए मैंने तैयारी शुरू की है और इस साल मैंने द नॉलेज प्वाइंट पुस्तकालय में दाखिला लिया है। इस साल वेकेंसी में सफलता हासिल करूंगी। -मोनिका, ऊंची भांडोर
बॉक्स
यूपीएससी की तैयारी चल रही है और इस बार 10 घंटे तक पढ़ाई करने का संकल्प लिया है। इस बार कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करूंगा।-भूपेंद्र, देवास
बॉक्स
फिलहाल सीएचएसएल की तैयारी चल रही है और इसके लिए प्रतिदिन पुस्तकालय में आ रहा हूं। इसी साल द नॉलेज प्वाइंट पुस्तकालय में दाखिला लिया है। -आलोक, देवास
बॉक्स
अभी तक संकल्प केवल रोजगार पाने का ही लिया है। फिलहाल तैयारी कर रहा हूं, लेकिन अगर नौकरी नहीं मिलती है तो इस साल स्वयं का कारोबार शुरू करना है। -अरुण, देवास
बॉक्स
नए साल में मैंने सीएचएल परीक्षा पास करने का संकल्प लिया है। इसके लिए पूरी तरह प्रयासरत्त हूं और नए साल में नए जोश के साथ तैयारी शुरू करूंगा। -सचिन, देवास
बॉक्स
संस्थान में कक्षों व लैब की कमी है और इस साल इनको दुरुस्त करवाने का संकल्प लिया है। साल के अंत तक ये सुविधाएं मुहैया कराने का पूरा प्रयास रहेगा। -डॉ. महेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बॉक्स
संस्थान में प्रशासनिक भवन की अधिक जरूरत है। इसके लिए प्रक्रिया अभी चल रही है और प्रक्रिया को इसी माह से तेज कर विद्यार्थियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। -डॉ. विजय यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद
फोटो संख्या:64- भूपेंद्र देवास---संवाद